उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जहां सभी दलों ने अपना सीएम कैंडीडेट घोषित कर दिया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी यूपी का चुनाव बिना किसी सीएम फेस के ही लड़ेगी। बहुजन समाज पार्टी चार बार की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के चेहरे के साथ चुनाव में ताल ठोकने के लिए तैयार है। तो सपा भी वर्तमान सीएम अखिलेश के फेस के साथ चुनावी समर में कूद चुकी है। कांग्रेस ने दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दिक्षित के चेहरे पर दांव लगाया है। लेकिन भाजपा को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा नहीं मिल सका है।

  • अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस बात के स्पष्ट संकेत दिये हैं कि भाजपा बिना किसी चेहरे के चुनाव लड़ेगी।
  • अमित शाह आज लखनऊ में एक कार्यक्रम के तहत पधारे थें।
  • इससे पहेल वह भाजपा के 7 विधानसभा मार्ग स्थित प्रदेश मुख्यालय भी गए थें।
  • यहां उन्होंने कई बड़े नेताओं और प्रदेश पदाधिकारियों से मुलाकात की।
  • अमित शाह ने साफ किया कि भाजपा बिना किसी सीएम चेहरे के चुनाव में उतरेगी।
  • उन्होंने कहा कि अभी तक हमने यूपी में अपना कोई सीएम उम्मीदवार तय नहीं किया है।

केन्द्र को मिल रहा जनता का साथः

  • भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी हर स्तर पर चुनाव के लिए तैयार है।
  • पार्टी नेता और कार्यकर्ता जोश से लबरेज हैं।
  • हमें पूरा भरोसा कि भाजपा 2017 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
  • केन्द्र सरकार के कार्यक्रमों और योजनाओं को जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
  • इस बार के चुनाव में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी का चेहरा बनेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें