भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज सूबे की राजधानी लखनऊ आयेंगे, जहाँ वो आईटी सेल के विशेषज्ञों से मिलेंगे।
राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी में होगा कार्यक्रम:
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज राजधानी लखनऊ आयेंगे।
- जहाँ वो पार्टी के आईटी सेल के विशेषज्ञों से मिलेंगे।
- कार्यक्रम का आयोजन राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी के बीआर अम्बेडकर सभागार में किया जायेगा।
- कार्यक्रम में अमित शाह आईटी सेल विशेषज्ञों को सोशल मीडिया की इम्पोर्टेंस समझायेंगे।
- इसके अलावा कार्यक्रम में वो पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों से जनता को अवगत कराना समझायेंगे।
पूरे प्रदेश से जमा होंगे आईटी सेल वर्कर:
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में आज पूरे प्रदेश के आईटी सेल वर्कर शामिल होंगे।
- बैठक में यूपी भाजपा आईटी सेल के प्रभारी संजय राय के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, आईटी अवध क्षेत्र के प्रभारी अजीत सिंह भी शामिल होंगे।
पार्टी ऑफिस में प्रत्याशियों के नाम पर होगी चर्चा:
- बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी ऑफिस में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
- जहाँ पर अमित शाह प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा कर सकते हैं।
- सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह यूपी सीएम के नाम पर भी सभी की राय ले सकते हैं।
अमित शाह के कार्यक्रम:
- अमित शाह आज दोपहर 12.45 बजे अमौसी एअरपोर्ट पहुंचेंगे।
- जिसके बाद करीब 1.45 बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे।
- वहां से शाम 4.50 बजे डॉ० राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी में आईटी सेल के कार्यक्रम में भाग लेंगे।
- शाम 6.20 पर अमित शाह वापस आयेंगे और रात्रि विश्राम के बाद 4 सितम्बर की सुबह 8 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार