भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी मना रही है, जिसके तहत मथुरा के नगला में भाजपा ‘शताब्दी समारोह’ मना रही है। जहाँ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया।

यूपी में पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचारों वाली सरकार बनने जा रही है:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मथुरा के नगला में कार्यक्रम के तहत जनसभा को संबोधित किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, यूपी में पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचारों वाली सरकार बनने जा रही है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी मना रही है।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, दीनदयाल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ को बनाया था।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, मथुरा में इतनी बड़ी अभिनेत्री मथुरा की सेवा कर रही है।
  • अमित शाह ने यह भी जानकारी दी कि, भाजपा इस वर्ष को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है।

दीनदयाल की नीतियों से केंद्र में सरकार बनी:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि, देश में दीनदयाल के विचारों वाली सरकार है।
  • अमित शाह ने कहा कि, उनकी नीतियों के चलते ही केंद्र में सरकार बनी है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, दीनदयाल उपाध्याय का जन्म बेहद गरीब परिवार में हुआ था।
  • साथ ही उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय के विचारों वाली सरकार को देश के 13 राज्यों में होने की बात भी कही।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, देश में गैर-कांग्रेसी पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।
  • केंद्र की योजनाओं का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि, मोदी सरकार ने गरीबों के लिए कई योजनायें चलायी हैं।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, दीनदयाल ने लोगों को एक विकल्प दिया।
  • जिसकी लोगों ने सरकार बनायीं।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, 2 साल के अन्दर गांवो में बिजली, पानी की सुविधा मुहैया करा रहे हैं।
  • अपने संबोधन में उन्होंने जनधन, उज्ज्वला योजनाओं का जिक्र किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें