भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज सूब के दौरे पर हैं, इस दौरान वो राजधानी लखनऊ स्थित अमौसी एअरपोर्ट पर पहुंचे।
एअरपोर्ट पर कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की:
- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने दौरे के तहत लखनऊ पहुंचे।
- जहाँ उन्होंने एअरपोर्ट के वीवीआईपी लाउन्ज में करीब 1 घंटे तक वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।
- इसके बाद अमित शाह काकोरी में पीएम मोदी के ‘आजादी 70, याद करो कुर्बानी’ के तहत काकोरी रवाना हो गये हैं।
- जहाँ वो शहीद राम प्रसाद बिस्मिल और अशफ़ाक उल्ला खां को नमन करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे काकोरी:
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने कार्यक्रम के तहत काकोरी पहुँच चुके हैं।
अमित शाह का संबोधन:
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राजधानी लखनऊ के काकोरी में कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे।
- वहां पहुंचकर उन्होंने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
- इसके बाद उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने कहा कि, शहीदों की भूमि को शत-शत नमन करता हूँ।
- उन्होंने कहा कि, भारत माँ के वीर सपूतों ने आजादी दिलाई।
- अमित शाह ने आगे कहा कि, हमारे कार्यकर्ता सभी बलिदानियों की स्मारकों पर जायेंगे और इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता और नेता सभी तिरंगा लेकर वहां जायेंगे।
- राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि, 70 सालों में 60 सालों तक देश में एक ही परिवार की सरकार राज कर रही थी।
- पीएम मोदी के ’70 साल, याद करो कुर्बानी’ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, अंग्रेजी हुकूमत को काकोरी कांड ने हिला दिया था।
- काकोरी कांड का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि, चन्द्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल और अशफ़ाकउल्ला खां का पराक्रम बहुत बड़ा है।
- अमित शाह ने काकोरी स्मारक द्वारा सालों-साल तक लोगों को प्रेरणा देने वाला बताया।
सपा-बसपा पर साधा निशाना:
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सूबे की समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, यूपी में गुंडाराज अपने चरम पर है।
- उन्होंने आगे कहा कि, सपा और बसपा सरकार में विकास नहीं हो सकता है।
- अमित शाह ने आगे कहा कि, यूपी के विकास के बगैर देश का विकास नहीं हो सकता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार