उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में चार चरणों में मतदान समाप्त हो चुका है।

  • पांचवें चरण के मतदान से पहले शनिवार को भाजपा के कई दिग्गज नेता और स्टार प्रचारक पूर्वांचल ने ऐड़ी चोटी का जोर लगाने के लिए कई चुनावी जनसभाओं और रैलियों को सम्बोधित कर विपक्षियों पर निशाना साध रहे हैं।
  • इसी क्रम में भाजपा के अमित शाह ने अम्बेडकरनगर जिले में जनसभा के दौरान विपक्षियों पर करारा प्रहार किया।

मैंने देखा हर जगह भाजपा की आंधी चल रही है- शाह

  • अंबेडकरनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बोले मैं यूपी में जहां-जहां गया हूं, मैंने देखा हर जगह भाजपा की आंधी चल रही है।
  • उन्होंने दावा किया कि 11 तारीख को भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है।
  • उन्होंने कहा कि 15 साल बहुत बड़ा समय होता है लेकिन इस बीच सपा-बसपा ने पूरे प्रदेश को बर्बाद कर दिया।
  • यहां के किसान परेशान हैं, माता-बहन सुरक्षित नहीं हैं।
  • युवा बेरोजगार है, लेकिन अखिलेश बोलते हैं #कामबोलताहै, क्या यही काम है?
  • शाह ने कहा कि अखिलेश ने उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश बना दिया, यहां हर दिन 23 बलात्कार होते हैं।

शाह ने कहा बलात्कार में यूपी नंबर-1

  • अमित शाह ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बलात्कार में यूपी नंबर-1 हो गया है।
  • पहले अखिलेश अकले ही थे, लेकिन अब दो शहजादे हो गए।
  • एक से उसकी मां परेशान है और दूसरे से उसका बाप परेशान है।
  • राहुल ने ’27 साल यूपी बेहाल’ का नारा दिया,
  • लेकिन भ्रष्टाचारी गठबंधन के बाद 17 साल यूपी बेहाल का नारा दिया।
  • राहुल चुनावी सभा में स्वीकार चुके हैं, उत्तर प्रदेश के युवा बेरोजगार हैं।

यूपी का जल चुका ट्रांसफार्मर

  • मोदी सरकार गरीब और पिछड़ों के लिए हर 15 दिनों पर योजना लाई,
  • अभी तक 93 योजना बनाईं हैं। यूपी सरकार का ट्रांसफार्मर जल चुका है।
  • इसे हटाकर भाजपा की सरकार बनाएं।
  • भाजपा की सरकार 5 सालों में यूपी को नंबर 1 बना देगी।
  • शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही सीमांत किसानों का ऋण माफ होगा।
  • ब्याज मुक्त कर्ज मिलेगा, गन्ना किसानों का भुगतान 14 दिनों के अंदर होगा।
  • किसानों के पशुधन को सुरक्षा दी जाएगी।
  • प्रदेश में 40 नई डेयरी बनेंगी, 70 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा,
  • पूरे प्रदेश में दूध की नदियां बहेंगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें