भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार 17 फरवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत प्रदेश की 4 विधानसभाओं के दौरे पर थे। इस दौरान अमित शाह ने सिद्धार्थनगर के इटवा विधानसभा में जनसभा को सम्बोधित किया।
इटवा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संबोधन के मुख्य अंश:
- भाजपा की लहर पूर्वांचल तक पहुंच कर सुनामी में तब्दील हो चुकी है।
- मुख्यमंत्री और सत्ता बदलने के लिए वोट मत डालना, आप वोट यूपी का भाग्य बदलने के लिए डालना।
- बुआ-भतीजे की सरकार ने पूरे प्रदेश को बर्बाद कर दिया है, विकास का कोई भी काम नहीं हुआ है।
- यहां की जनता बोल रही है, कुछ भी काम प्रदेश में नहीं हुआ लेकिन अखिलेश बोलते हैं काम बोलता है।
- अखिलेश ने हत्या, अपरहरण, लूट, बलात्कार के मामले में यूपी को नंबर वन बना दिया।
- अखिलेश बोल रहे हैं, मैं सुधर गया, लेकिन कुछ भी नहीं सुधरा है, सबके सब गुंडे अभी भी पार्टी में हैं।
गठबंधन पर हमला:
- ये गठबंधन दो पार्टी का नहीं है, ये गठबंधन दो भ्रष्ट कुनबे का गठबंधन है।
- 10 सालों के अंदर कांग्रेस ने 1200 लाख करोड़ का घोटला किया।
- वहीं अखिलेश ने पूरे प्रदेश में विकास का ढोंग कर,हर तरफ घोटाला किया।
- राहुल जी हर दिन मोदी जी से पूछते हैं, ढाई साल में आपने क्या किया लेकिन वो अपने 60 सालों का हिसाब क्यों नहीं देते।
- मोदी जी 2019 में आकर जनता के सामने हिसाब देंगे,
- वो ढाई साल में 2 करोड़ महिलाओं के घर में गैस कनेक्शन पहुंचाए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#amit shah addressed siddharthnagar public meeting today.
#amit shah siddarthnagar public meeting
#amit shah siddarthnagar public meeting ttoday UP election 2017
#BJP President Amit Shah
#BJP president amit shah addressed siddharthnagar public meeting today.
#UP Election 2017
#अमित शाह का संबोधन
#उत्तर प्रदेश
#उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
#भाजपा
#भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का महराजगंज में संबोधन
#भारतीय जनता पार्टी
#यूपी विधानसभा चुनाव
#यूपी विधानसभा चुनाव 2017
#सिद्धार्थनगर जनसभा
#सिद्धार्थनगर जनसभा का संबोधन
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार