भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज राजधानी के दौरे पर राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी में भाजपा आईटी सेल के कार्यक्रम को संबोधित किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का संबोधन:
- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा के आईटी सेल विशेषज्ञों का संबोधन किया।
- संबोधन की शुरुआत अमित शाह ने भारत माता की जय का नारे से की।
- संबोधन में उन्होंने कहा कि, चीन तक लखनऊ की आवाज़ पहुंचनी चाहिए।
- सोशल मीडिया पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, सोशल मीडिया से लोगों तक सूचनाएँ पहुँचती हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, सेकेंडों में सूचनाओं का आदान-प्रदान होता है।
- उन्होंने आगे कहा कि, नेताओं और सरकारों के काम को जनता तक पहुँचाना है।
- अमित शाह ने कहा कि, सोशल मीडिया की चुनाव में भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
- उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव पर कहा कि, यूपी के बहुमत की वजह से ही केंद्र में सरकर बनी।
- 80 में से 73 सांसद यूपी ने दिए, यूपी की जनता को शत-शत नमन।
- उन्होंने बहुमत का पूरा श्रेय यूपी की जनता को दिया।
- उन्होंने आगे कहा कि, 30 सालों बाद यूपी की जनता ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनायी।
मुख्यमंत्री दें पहले हिसाब:
- अमित शाह ने कहा कि, अखिलेश यादव मोदी से हिसाब मांग रहे हैं।
- पहले उन्हें हिसाब देना चाहिए।
- उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा 2019 में सारा हिसाब देगी।
- उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा ने ढाई साल में जो किया वो किसी ने नहीं किया।
- अमित शाह ने सपा और बसपा पर कांग्रेस की बैसाखियाँ होने का आरोप लगाया।
- उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस के राज में देश का अपमान होता था।
- जवानों के सर काटे जाने वाली बात भी अमित शाह ने कही।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार