उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बुधवार को राजधानी लखनऊ में अपना ‘शक्ति प्रदर्शन’ किया।

बसपा सुप्रीमो पर भी हमला:

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने परिवर्तन महारैली में बसपा सुप्रीमो पर भी हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, मायावती को सिर्फ भाजपा शासित राज्यों में दलित उत्पीड़न दिखता है।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, सपा सरकार में हो रहे दलित उत्पीड़न बसपा सुप्रीमो को दिखाई नहीं देते हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, पिछले 15 सालों से यूपी की जनता सपा-बसपा में उलझी है।
  • जिसके चलते यूपी में गरीब व्यक्ति आज भी गरीब है।
  • अमित शाह ने समाजवादी कुनबे में हुए घमासान पर भी तंज कसा।
  • उन्होंने कहा कि, यादव परिवार में महाभारत से बड़ी लड़ाई है और 15 सालों से यूपी का बंटाधार किया गया है।
  • अमित शाह ने ये भी कहा कि, बहनजी की सरकार में भी काफी घोटाले हुए हैं।

राहुल पर भी हमला:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गाँधी पर भी हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, जिन्होंने देश को इतने साल लूटा अब वो हिसाब मांग रहे हैं।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, कांग्रेस ने देश को 60 सालों तक लूटा था।
  • इसके बाद ‘भारत माता की जय’ के साथ अमित शाह ने अपना संबोधन खत्म किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें