भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तीसरे चरण को आज सोनभद्र से शुरू करने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यह यात्रा पूरे काशी क्षेत्र में घूमकर परिवर्तन लायेगी। यूपी में सपा-बसपा का जो क्रम चला आ रहा है, उसने यूपी को 15 साल पीछे लाकर खड़ा कर दिया है। ढाई साल में केन्द्र की बीजेपी सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है।

  • अमित शाह ने कहा बीजेपी शासित राज्यों में 24 घंटे बिजली आ रही।
  • इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि, क्या यूपी में 24 घंटे में बिजली आती है?
  • शाह ने कहा कि सपा-बसपा यूपी का विकास नहीं कर सकते हैं।
  • भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मायावती के समय में एनआरएचएम और ताज को-ऑरिडोर हुआ था।
  • शाह ने आरोप लगाया कि बीएसपी सरकार में 2 लाख करोड़ रूपये का घोटाला हुआ।
  • लेकिन वर्तमान अखिलेश सरकार ने बीएसपी के घोटालों की जांच नहीं कराई।
  • भाजपा सरकार आई तो न गुंड बचेंगे ना ही भ्रष्टाचारियों को बख्शा जाएगा।
  • यूपी की जनता की वजह से मोदी प्रधानमंत्री बने हैं।
  • तो मोदी ने भी यूपी के विकास के लिए बहुत काम किया है।

एक सांपनाथ तो दूसरा नागनाथः

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने कहा कि सपा बसपा में कोई फर्क नहीं है।
  • एक सांपनाथ तो दूसरा नागनाथ है।
  • मौर्य ने कहा कि सपा बसपा को उखाड़ फेकना है।
  • बहन जी दलितों का वोट बेचकर अपना बैंक बैलेंस बढा रही हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें