उत्तर प्रदेश अपना दल की सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल शुक्रवार 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सूबे के दौरे पर हैं। इस दौरान अनुप्रिया पटेल ने भारतीय जनता पार्टी के राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। अपनी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अनुप्रिया पटेल ने समाजवादी पार्टी और गठबंधन को घेरा।

अनुप्रिया पटेल की प्रेस कांफ्रेंस के संबोधन के मुख्य अंश:

  • अखिलेश यादव मोदी जी को चुनौती दे रहे थे कल की वो आये और काम देंखे।
  • जबकि मैं कहती हूँ कि मोदी जी को काम नहीं देखना है यूपी का।
  • क्योंकि जनता ने देखा है और 11 मार्च को सब सामने आ जायेगा।
  • सपा को यूपी में अच्छे दिन नहीं दिख रहे।
  • सपा जैसी भ्रष्टाचार वाली पार्टी यूपी में है तब तक कुछ नही दिखेगा।
  • NDA की सरकार पूर्ण बहुमत से आ रही है इस विधानसभा चुनाव में।
  • सपा की सरकार में महिलाओं की सुरक्षा और महिलाओं कि अनदेखी बहुत हुई है।
  • अगर हमें यूपी की जनता सरकार बनाने का मौका देती है तो हम महिलाओं और उनकी सुरक्षा पर काम करेंगे।
  • हम यूपी में 3 नयी महिला पुलिस बटालियन बनाएंगे।
  • हम महिला पुलिस कर्मियों की संख्या भी बढ़ाएंगे।
  • 100 फर्स्ट ट्रैक कोर्ट भी बनाये जायेंगे।
  • बेटी के जन्म लेने पर 6001 रुपये बेटी की माँ को दिए जाएंगे।
  • बच्चियों के स्कूल के नज़दीक के थाने में एंटी रोमियो स्कोट का निर्माण कर इस छेड़खानी को रोका जायेगा।
  • आशा बहुओं के लिए भी उचित व्यवस्था की जायेगी।
  • शिक्षा और महिला सुरक्षा के साथ स्वस्थ संबंधी समस्याओं को भी दूर किया जायेगा।
  • 108 एम्बुलेंस की सुविधा को और बढ़िया किया जायेगा ताकि ज्यादा से से ज्यादा लोगों तक लाभ पहुँच सके।
  • 25 नए मेडिकल कॉलेज बनाये जायेंगे।
  • उत्तरप्रदेश की उन्नति और तरक्की के लिए हम काम करना चाहते है।
  • NDA की सरकार को जनता का पूर्ण समर्थन मिला हुआ है और 11 मार्च को हम सरकार बना रहे है।
  • हम यूपी में सरकार बना रहे है और यूपी की व्यवस्था को सुधार की ओर ले जायेंगे।
  • हमारे कार्यकर्ता और पदाधिकारी साथ है और सभी काम कर रहे है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें