केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सूबे की राजधानी लखनऊ के दौरे पर आई हैं, वो कल लखनऊ के अमौसी एअरपोर्ट पहुंची जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की वकालत की:

  • केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल राजधानी लखनऊ के दौरे पर हैं।
  • वो कल शाम लखनऊ के अमौसी एअरपोर्ट पर पहुंची, जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
  • केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने राजधानी लखनऊ में देश की आरक्षण व्यवस्था पर बयान दिया है।
  • उन्होंने आरक्षण व्यवस्था में समीक्षा की जरुरत बताई है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, आरक्षण व्यवस्था को समीक्षा की जरुरत है, जो होनी चाहिए।
  • गौरतलब है कि, आरएसएस चीफ मोहन भागवत के बाद अब केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आरक्षण व्यवस्था को समीक्षा की जरुरत बताई है।

काफिला रोका गया तो धरने पर बैठी केंद्रीय मंत्री:

  • केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल कल शाम जब अमौसी एअरपोर्ट पहुंची थी, तो उनके काफिले में करीब 300 गाड़ियाँ थी।
  • जिसके बाद उनके काफिले को नायक जदुनाथ चौक चौराहे पर डायवर्सन बता कर रोक दिया गया।
  • अनुप्रिया पटेल को करीब 20 मिनट रोका गया, जिससे नाराज होकर केंद्रीय मंत्री वीवीआईपी गेस्ट हाउस पर धरने पर बैठ गयी।
  • हालाँकि, फिर सब कुछ सामान्य हुआ और अनुप्रिया पटेल ने हजरतगंज इलाके में सरदार वल्लभ भाई पटेल और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
  • इस दौरान उन्होंने कहा कि, युवाओं को आगे आकर अपनी आवाज खुद उठानी चाहिए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें