[nextpage title=”azam” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान बुधवार 8 मार्च को संपन्न हो चुके हैं, साथ ही अम्बेडकरनगर की आलापुर विधानसभा सीट पर गुरुवार 9 मार्च को मतदान की प्रक्रिया जारी है। वहीँ चुनाव के सभी चरणों के पूरे होने के बाद राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने अखिलेश यादव और यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर ‘विवादित’ बयान दे दिया है।

अगले पेज पर देखें अखिलेश और यूपी चुनाव पर क्या बोले ‘विवादित’ आजम:

[/nextpage]

[nextpage title=”azam2″ ]

सपा की सरकार न आने पर अखिलेश का नुक्सान नहीं:

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के सात चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं।
  • वहीँ चुनाव की समाप्ति के बाद राजनीतिक दलों में अपने विरोधियों पर जुबानी हमले शुरू कर दिए हैं।
  • इसी बीच सपा के विवादित नेता आजम खान ने रामपुर में यूपी चुनाव और अखिलेश को लेकर विवादित बयान दिया है।
  • उन्होंने कहा है कि, अगर सपा सरकार नहीं बनी तो इसमें अखिलेश का नुक्सान नहीं है।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए आजम खान ने कहा कि, सपा सरकार नहीं बनी तो इसमें पूरे प्रदेश का नुक्सान है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यदि सरकार न बनी तो प्रदेश इसके लिए जिम्मेदार लोगों से हिसाब लेगा।

साधना गुप्ता पर हमला:

  • आजम खान ने आगे मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना यादव पर भी हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, औलाद उनकी है, कहने पर किसी और के चल रहे हैं।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, अपनी कमी को देखें की उनमें कमी कहाँ है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें