उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खान सोमवार को हज हाउस कार्यक्रम के तहत गाजियाबाद के दौरे पर हैं।

भीमराव अम्बेडकर पर की अभद्र टिप्पणी:

  • समाजवादी सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने गाजियाबाद के हज हाउस कार्यक्रम में शिरकत की।
  • जहाँ उन्होंने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
  • हमेशा कुछ न कुछ विवादित बयान देने वाले आजम खान ने यहाँ अम्बेडकर पर अभद्र टिप्पणी कर दी।
  • गौरतलब है कि, आजम खान ने अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर अभद्र टिप्पणी की।
  • सपा नेता ने कहा कि, अम्बेडकर की उंगली उठाई प्रतिमा से बसपा का मोटो दिखता है।
  • सपा नेता ने आगे कहा कि, मूर्ति एक ऊँगली उठाकर कहती है कि ये प्लाट हमारा है।

रेप करने वाले मौलवियों के समर्थन में आये आजम खान:

  • गाजियाबाद में हज हाउस के कार्यक्रम में सपा के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने पहले अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर अभद्र टिप्पणी की।
  • उसके बाद वो रेप के आरोपी मौलवियों के समर्थन में बोलते नजर आये।
  • सपा नेता बिजनौर की जामा मस्जिद के मौलवी के समर्थन में बोलते नजर आये।
  • गौरतलब है कि, बिजनौर जामा मस्जिद के मौलवी पर एक महिला ने तंत्र-मन्त्र के बहाने रेप का आरोप लगाया था।
  • जिसका वीडियो भी मीडिया में काफी वायरल हुआ था।
  • जिसका ठीकरा आजम खान ने पत्रकारों के सर फोड़ा।
  • उन्होंने कहा कि, मीडिया मौलवियों के पीछे पड़ी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें