यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने राहुल गाँधी की अयोध्या किसान यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि, ये पाखण्ड राजनीति का हिस्सा है।

कांग्रेस जहाँ गयी, प्रदेश और देश की खटिया खड़ी हो गयी:

  • सपा नेता आजम खान एक बार फिर से सुर्ख़ियों में हैं।
  • इस बार उन्होंने राहुल गाँधी की ‘किसान यात्रा’ पर तंजा कसा है।
  • उन्होंने कहा कि, राहुल का हनुमानगढ़ी मंदिर जाना और किछौछा में चादर चढ़ाना पाखंड है।
  • साथ ही सपा नेता ने इसे राजनीति का हिस्सा बताया।
  • इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि, कांग्रेस जहाँ भी गयी, प्रदेश और देश की खटिया खड़ी हो गयी है।
  • सपा नेता ने ये भी कहा कि, यह सारा पाखण्ड सिर्फ सियासत के लिए है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, लेकिन प्रदेश की जनता उनके इरादे समझती है और झांसे में नहीं आएगी।

खाट मामले का उड़ाया मजाक:

  • इतना ही नहीं आजम खान ने कांग्रेस की खाट सभा का भी जमकर मजाक उड़ाया।
  • उन्होंने कहा कि, खाट इसलिए लूटी गयी क्योंकि, वे इसे खड़ा कर के नहीं आये थे।
  • साथ ही आजम खान ने कहा कि, कांग्रेस ने ही 1947 में बंटवारा कराया था।
  • उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस न रहे तो देश खुशहाल रहेगा।

भाजपा और आरएसएस पर भी हमला:

  • सपा नेता ने इस दौरान भाजपा और आरएसएस पर भी निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि, लोग अखंड भारत की बात करते हैं, लेकिन ऐसा करते नहीं हैं।
  • आजम खान ने ये भी कहा कि, अगर उन्हें एक साल के लिए पीएम बना दिया जाये तो वो भारत को अखंड बना देंगे।

सपा सरकार बेटियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ती है:

  • आजम खान ने समाजवादी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि, यही सरकार बेटियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ती है।
  • उन्होंने आगे ये भी कहा कि, जब एक लड़की शिक्षित होती है, तो पूरा परिवार शिक्षित होता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें