लखनऊ. भाजपा के शीर्ष नेतृत्‍व ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा की कमान चंदौली के लोकसभा सांसद महेंद्रनाथ पांडेय को सौंप दी है. सादगी प्रिय रहन-सहन वाले विचार सांसद महेंद्र नाथ के नए प्रदेश अध्‍यक्ष नियुक्‍त होने पर शुभकामनाओं की बारिश होने लगी.

शुभकामनाओं की बारिश (  Mahendranath Pandey )

  • इस बीच प्रदेश भाजपा प्रवक्‍ता मनीष शुक्‍ला ने नवनियुक्‍त प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे सादगी प्रिय नेता हैं.
  • उन्‍होंने कहा कि यह काफी खुशी का क्षण है कि महेंद्रजी को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी गई है.
  • उन्‍होंने uttarpradesh.org के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘मुझे पूरी उम्‍मीद है कि महेंद्रजी की अगुवाई में भाजपा आगामी चुनावों में कई रिकॉर्ड बनाते हुए सफलता अर्जित करेगी.’
  • उन्‍होंने कहा कि महेंद्रजी को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपने का फैसला सराहनीय है और कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर छाई हुई है.
  • बता दें कि uttarpradesh.org ने पहले ही बता दिया था कि चंदौली के सांसद महेंद्रनाथ पांडेय के नाम पर भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष की मुहर लग सकती है.
  • वहीं, गुरुवार की शाम होते ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्‍व ने हमारी खबर पर मुहर लगाते हुए महेंद्रनाथ को प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष की कमान भी सौंप दी.

महेंद्रनाथ पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष

  • भाजपा ने भी केशव प्रसाद मौर्या का विकल्प तलाश लिया है.
  • महेंद्र नाथ पाण्डेय को भाजपा ने यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है.
  • वर्ष 2014 चुनावों की जीत को भाजपा फिर से 2019 में दोहराना चाहती है.
  • प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए 2 नाम काफी चर्चा में थे.

चंदौली से सांसद हैं महेंद्रनाथ पाण्डेय (  Mahendranath Pandey )

  • डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय कल्याण सिंह तथा राम प्रकाश गुप्ता के कार्यकाल में मंत्री भी रह चुके हैं.
  • महेंद्र नाथ पाण्डेय चंदौली से सांसद हैं.
  • महेंद्र नाथ पाण्डेय संघ के करीब भी हैं.
  • इमरजेंसी के दिनों में महेंद्र नाथ पाण्डेय 5 माह के लिए जेल भी जा चुके हैं.
  • केंद्र सरकार में मानव संसाधन राज्यमंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय को यूपी भाजपा की कमान सौंपी गई है.

जब महेंद्र नाथ पाण्डेय रासुका में हुए थे निरुद्ध

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें