[nextpage title=”BJP” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा हो चुकी है, जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगी दलों के साथ कुल मिलाकर 325 विधानसभा सीटों पर अपना कब्ज़ा किया है। गौरतलब है कि, आजादी के बाद किसी राज्य में किसी भी दल द्वारा इतनी बड़ी जीत दर्ज नहीं की गयी है। इसके साथ ही भाजपा में यूपी के मुख्यमंत्री के चेहरे पर मंथन शुरू हो गया है। जिसके लिए भाजपा ने दिल्ली में संसदीय दल की बैठक बुलाई है।

अगले पेज पर जानें किस भाजपा नेता को मुख्यमंत्री पद के लिए दिल्ली बुलाया गया:

[/nextpage]

[nextpage title=”BJP2″ ]

दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली रवाना:

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा शनिवार को हो चुकी है।
  • जिसके तहत भाजपा ने 325 सीटों पर रिकॉर्ड तरीके से जीत दर्ज की है।
  • इसके साथ ही भाजपा में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर मंथन शुरू हो चुका है।
  • इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है।
  • बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।
  • संसदीय बोर्ड की बैठक शाम 6 बजे आयोजित की गयी है।
  • बैठक में सम्मिलित होने के लिय भाजपा यूपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली रवाना हो गए हैं।
  • जिसके साथ ही लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा भी बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो चुके हैं।

ये हो सकते हैं मख्यमंत्री पद के उम्मीदवार:

  • भाजपा लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा को मुख्यमंत्री के रूप में पेश कर सकती है।
  • इसके साथ ही केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा भी मुख्यमंत्री की दौड़ में काफी आगे चल रहे हैं।
  • गौरतलब है कि, ये दोनों ही नेता पीएम मोदी के करीबी हैं।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें