उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने आज एक निजी चैनल को साक्षात्कार दिया।

भाजपा में जल्द हो सकता है मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला:

  • यूपी भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने एक निजी चैनल को साक्षात्कार दिया।
  • जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव के तहत उन्होंने कहा कि, यूपी मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती है।
  • साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि, हर बूथ तक संगठन खड़ा किया।
  • पार्टी के लिए उन्होंने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।
  • मुख्यमंत्री के नाम पर उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री का नाम संगठन तय करेगा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा के दो करोड़ से ज्यादा कार्यकर्ता हैं।
  • चुनाव की रणनीति पर उन्होंने कहा कि, हर बूथ पर समिति बना रहे हैं।
  • उन्होंने कहा कि, हर बूथ पर कम से कम 10 कार्यकर्ता होंगे।
  • उन्होंने बताया कि, विधानसभावार बूथ अध्यक्षों का सम्मलेन कर रहे हैं।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, हमें लोकसभा वाला वोट प्रतिशत बनाये रखना होगा।

सपा से सीधा मुकाबला:

  • भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि, यूपी में पार्टी का सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी से है।
  • उन्होंने सपा के लिए कहा कि, सपाइयों के जमीन पर कब्ज़ा करने से सरकार नहीं आएगा।
  • कई पार्टियों के नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं।
  • जिस पर ओम माथुर ने कहा कि, जल्द ही सपा से भी बड़े विकेट गिरेंगे।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, भाजपा में नेताओं के आने का सिलसिला जारी रहेगा।
  • उन्होंने कहा कि, भाजपा का मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास है।

टिकट में रहेगा अनुशासन:

  • भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि, भाजपा में टिकट के बंटवारे पर अनुशासन रहेगा।
  • उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि, आने वाले समय के सर्वों में भाजपा आगे रहेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें