उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के सभी चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं, जिसके तहत यूपी समेत सभी 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम शनिवार 11 मार्च को घोषित किये जायेंगे। वहीँ गुरुवार को देश की सर्वे एजेंसियों द्वारा ओपिनियन पोल के आंकड़े जारी किये गए थे। जिसे सपा नेता रामगोपाल यादव ने फर्जी बताया था। रामगोपाल यादव की प्रतिक्रिया पर भाजपा नेता मुख़्तार अब्बास नकवी और श्रीकांत शर्मा ने हमला किया है।

मुख़्तार अब्बास नकवी का बयान:

  • यूपी विधानसभा चुनाव के सभी चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है।
  • जिसके तहत यूपी समेत सभी 5 राज्यों के परिणाम शनिवार को घोषित किये जायेंगे।
  • इसी क्रम में गुरुवार को जारी ओपिनियन पोल के आंकड़े को सपा की ओर से फर्जी बताया गया है।
  • वहीँ सपा नेता रामगोपाल यादव ने इन आंकड़ों को गलत बताया था।
  • जिस पर भाजपा नेता मुख़्तार अब्बास नकवी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
  • उन्होंने कहा कि, जो लोग जुगाड़ की सरकार के सपने देख रहे हैं, वो सपने ही रहेंगे।

श्रीकांत शर्मा का बयान:

  • यूपी विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल पर रामगोपाल की प्रतिक्रिया का जवाब भाजपा नेता श्रीकांत शर्मा ने भी दिया है।
  • उन्होंने कहा कि, रामगोपाल जी कितने दबाव में थे, जब सपा-कांग्रेस का गठबंधन हुआ था।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, अखिलेश जी तो अब बसपा से गठबंधन की बात कर रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें