भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार 2 जनवरी को पार्टी की परिवर्तन महारैली में पहुंचे, जहाँ उन्होंने कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

दो तिहाई बहुमत से बनेगी सरकार:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमित शाह ने सोमवार को परिवर्तन महारैली में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, इस बार यूपी में भाजपा की दो तिहाई बहुमत से सरकार बनायेगी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सरकार बदलने के लिए परिवर्तन शब्द है।

परिवर्तन शब्द यूपी की स्थिति बदलने के लिए है:

  • अमित शाह ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, परिवर्तन शब्द यूपी की स्थिति बदलने के लिए है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी को आगे ले जाने के लिए भाजपा को पूर्ण बहुमत देना होगा।
  • सपा-बसपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि, बुआ-बबुआ ने यूपी को बर्बाद कर दिया है।
  • साथ ही अमित शाह ने कहा कि, जहाँ-जहाँ भाजपा की सरकार है, वो सभी प्रदेश खुशहाल हैं।

चाचा-भतीजा पर हमला:

  • अमित शाह ने आगे सपा की चाचा-भतीजा की जोड़ी पर भी हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, चाचा-भतीजा ने यूपी को बर्बाद किया है।

संबोधन के मुख्य अंश:

  • किसानों की फसल खरीदने का काम बीजेपी सरकार ने किया है।
  • देश में किसी भी आईटी सिटी में जाइये तो यूपी के लोगों का अहम योगदान है।
  • 5 तक सपा-बसपा का शासन रहा और यूपी बर्बाद हो गया।
  • “हम बिजली तो दे रहे हैं, पर यूपी में खराब पड़े ट्रांसफार्मर्स का क्या करें”?
  • उखाड़कर फेंक दीजिये ट्रांसफार्मर और सरकार दोनों को।
  • अखिलेश सरकार को उखाड़कर फेंक दीजिये और भाजपा की सरकार बनवाइए।

बीजेपी की ‘महारैली’ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का संबोधन शुरू:

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें