उत्तर प्रदेश में तीन चरणों के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुके है। इस विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने पिछले मतदान आकड़ों को ध्वस्त करते हुए, मतदान के नये रिकॉर्ड कायम किए हैं।अब सभी राजनीतिक दल चौथे व आगामी सभी चरणों के चुनाव के लिए प्रचार में जुट गए हैं। इसी क्रम में बीजेपी के केंद्रीय मंत्रियों व नेता मंगलवार को यूपी में ताबड़तोड़ जनसभाएं करेंगे।

राजनाथ सिंह

  • गृहमंत्री राजनाथ सिंह मंगलवा को 11.50 बजे प्रतापगढ़ के ढखवानगर पट्टी में जनसभा करेंगे।
  • इसके बाद 1 बजे प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज में जनसभा के लिए जाएंगे।
  • फिर दोपहर 2 बजे फतेहपुर के थाना कल्याणपुर बिंदकी में जनसभा होगी।
  • अंत में गृहमंत्री 3 बजे रायबरेली के बैसवारा इंटर कॉलेज मैदान लालगंज में जनसभा संबोधित करेंगे।

स्मृति ईरानी

  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मंगलाव को सबसे पहले 12 बजे बांदा शहर में जनसभा संबोधित करेंगी।
  • इसके बाद 2 बजे रायबरेली और फिर 4.15 बजे वाराणसी के लाजपतनगर में जनसभा करेंगी।
  • आखिरी में वह 5.10 बजे वाराणसी के चौका घाट में एक प्रेसवार्ता के जरिये विरोधियों पर निशाना साधेंगी।

कलराज मिश्रा

  • केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा की पहली जनसभा 11.50 बजे श्रावस्ती के भिगना में होगी।
  • इसके बाद 1 बजे गोंडा के मनकापुर और फैजाबाद के अयोध्या में 2 बजे जनसभा संबोधित करेंगी।
  • अंत में वह 3 बजे फैजाबाद के बीकापुर में जनसभा संबोधित करेंगे।

शिवराज सिंह चौहान

  • मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान भी यूपी चुनाव के चलते चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश के दौरे पर हैं।
  • चौहान2.40 बजे झांसी के गरौठा में और फिर 3.40 बजे झांसी के नगरा में जनसभा संबोधित करेंगे।

उमा भारती

  • केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी मंगलवार को यूपी के दौरे पर हैं।
  • उमा भारती 12.35 बजे फतेहपुर के थरियांव और 1.45 बजे प्रतापगढ़ के मानिकपुर में जनसभा करेंगी।
  • इसके बाद 2.35 बजे प्रतापगढ़ के सांगीपुर में फिर 3.35 बजे इलाहाबाद में बैठक करेंगी।

केशव प्रसाद मौर्य

  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को दो जनसभाएं करेंगे।
  • केशव मौर्या सबसे पहले 11.40 बजे कौशाम्बी के सिराथू में जनसभा संबोधित करेंगे।
  • इसके बाद वह 12.20 बजे इलाहाबाद के धूमनगंज में जनसभा करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें