उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बुधवार को राजधानी लखनऊ में अपना ‘शक्ति प्रदर्शन’ किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रैली का संबोधन किया:

  • भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने राजधानी लखनऊ में बुधवार को अपना शक्ति प्रदर्शन किया।
  • यह शक्ति प्रदर्शन आगामी विधानसभा चुनाव और बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए था।
  • शक्ति प्रदर्शन के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने परिवर्तन महारैली का भी आयोजन किया गया था।
  • जिसका संबोधन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया।
  • रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा यूपी प्रभारी ओम माथुर, मेयर दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे।
  • महारैली का आयोजन राजधानी स्थित रमाबाई स्थल पर किया गया।

सही समय पर आये स्वामी प्रसाद मौर्य:

  • परिवर्तन महारैली के दौरान उन्होंने कहा कि, स्वामी प्रसाद मौर्य सही समय पर भाजपा में आये।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा की ताबूत में आखिरी कील ठोंक दी है।
  • उन्होंने इसी विषय पर आगे कहा कि, दल के साथ दिल में भी आपके लिए जगह है।
  • महारैली के संबोधन के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की कई योजनाओं की जानकारी दी।
  • इसके अलावा उन्होंने, बसपा सुप्रीमो, शिवपाल सिंह और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें