भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को सूबे के कानपुर जिले में पहुंचे, जहाँ उन्होंने भाजपा की ‘धम्म चेतना यात्रा’ के समापन समारोह में शिरकत की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समापन समारोह का संबोधन भी किया।

178 दिन चली ‘धम्म चेतना यात्रा’:

  • भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को कानपुर पहुंचे।
  • जहाँ उन्होंने धम्म चेतना यात्रा के समापन समारोह के कार्यक्रम में शिरकत की।
  • जहाँ उन्होंने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
  • अपने संबोधन में अमित शाह ने बताया कि, धम्म यात्रा का 178 दिनों बाद समापन हो रहा है।
  • इसके बाद अमित शाह ने धम्म यात्रा में शामिल लोगों को धन्यवाद् दिया।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, धम्म विरियों ने मायावती को आशीर्वाद दिया था।
  • उन्होंने आगे कहा कि, धम्म विरियों के आशीर्वाद के बाद मायावती सीएम बनी थीं।
  • बसपा सुप्रीमो पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि, मायावती की संपत्ति बढ़ी लेकिन दलित वहीँ का वहीँ रहा।

मायावती ने उन्हें समर्थन दिया जो अम्बेडकर का अपमान करते हैं:

  • पूरे समारोह के दौरान अमित शाह ने लगातार बसपा सुप्रीमो पर हमले किये।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, 10 साल तक मायावती ने कांग्रेस को समर्थन दिया।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए अमित शाह ने कहा कि, कांग्रेस ने सबसे ज्यादा अम्बेडकर का अपमान किया।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, भाजपा ने अम्बेडकर का सम्मान किया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा ने अम्बेडकर के स्थलों का जीर्णोधार कराया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें