उत्तर प्रदेश 2017 विधानसभा चुनावों के लिए सभी प्रमुख राजनितिक दलों की तैयारियां जोर पर हैं। 14 वर्षों से यूपी में वनवास झेल रही भाजपा भी इस बार चुनाव में पूरे दमखम के साथ ताल ठोक रही है। भाजपा अपनी चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए जल्द ही परिवर्तन यात्रा शुरू करने जा रही है। भाजपा की ये परिवर्तन यात्रा यूपी के चारों कोनों से शुरू होकर राजधानी लखनऊ में 25 दिसंबर को खत्म होगी। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर भाजपा ने लखनऊ में बड़ा आयोजन रखा है। इस दौरान पीएम मोदी राजधानी में रैली को संबोधित करेंगे।

  • 5 नवम्बर से शुरू हो रही परिवर्तन यात्रा के लिए भाजपा ने तैयारियां पूरी कर लीं है।
  • यात्रा प्रदेश के चारों कोनो के चार शहरों से निकाली जाएगी।
  • इस यात्रा को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कलराज मिश्र और केशव मौर्य अलग-अलग जिलों से हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।
  • चारों यात्रा तक़रीबन 50 दिनों तक यूपी के हर जिले से गुज़रेगी।
  • यात्रा यूपी के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में घूमेगी।
  • यात्रा में केंद्र सरकार की योजनाओं प्रचार किया जायेगा।
  • परिवर्तन यात्रा की ज़िम्मेदारी असम की जीत के सूत्रधार महेंद्र सिंह को दी गयी है।

पूर्वांचल में छठ पूजा के बाद निकलेगी यात्राः

  • पहली परिवर्तन यात्रा 5 नवम्बर को सहारनपुर से लखनऊ के लिए रवाना होगी।
  • दूसरी यात्रा 6 नवम्बर को ललितपुर से लखनऊ के लिए निकलेगी।
  • तीसरी यात्रा 8 नवम्बर को बलिया से लखनऊ के लिए रवाना होगी।
  • वहीं चौथी यात्रा 9 नवम्बर को सोनभद्र से लखनऊ के रवाना होगी।
  • ये सभी यात्रा यूपी के विभिन्न जिलों से होते हुए एक साथ 25 दिसंबर को राजधानी पहुंचेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें