उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के चार चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जिसके बाद सभी दल अन्य चरणों के प्रचार अभियान में जुट गए हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार 26 फरवरी को बलिया पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जहाँ उन्होंने अपने विरोधियों पर जमकर हमला बोला।

बलिया में अमित शाह के संबोधन के मुख्य अंश:

  • मोदी जी ने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए ढाई वर्ष में ढाई लाख करोड़ रुपये ज्यादा भेजे हैं,
  • लेकिन यहां का विकास नहीं हो पाया है।
  • उत्तर प्रदेश की सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को हत्याओं के मामले में नंबर-1 बना दिया है।
  • मोदी जी वाराणसी से सांसद हैं, और उन्होंने विकास के लिए ढाई लाख करोड़ भेजा,
  • लेकिन वो आप तक नहीं पहुंच पाया।
  • भाजपा ही यूपी का विकास कर सकती है।
  • राहुल बाबा पहले देश के लोगों को 60 साल का हिसाब दो।
  • सपा-बसपा ने यूपी को बर्बाद किया है।

[ultimate_gallery id=”60018″]

काम नहीं कारनामा बोल रहा:

  • यूपी में काम नहीं कारनामा बोल रहा है।
  • उत्तर प्रदेश की जनता ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया।
  • गरीब के घर-घर तक बिजली नहीं पहुंची है।
  • एक से बाप और दूसरे माँ से परेशान है।
  • उत्तर प्रदेश इन दोनों से परेशान है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें