भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव तहत अपने स्टार प्रचारकों को जनसभाओं के कार्यक्रम जुटाया हुआ है, इसी क्रम में शुक्रवार 10 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के गढ़ इटावा में पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

इटावा में अमित शाह के संबोधन के मुख्य अंश:

  • यूपी की जनता ने बुआ-चाचा-भतीजे की सरकार को मौके दिए हैं।
  • सपा बसपा ने उत्तर प्रदेश को विकास की दौड़ में पीछे कर दिया है।
  • भाजपा सरकार बनाने पर यूपी को नंबर वन बनायेंगे।
  • उत्तर प्रदेश में एक परिवार का राज खत्म होने वाला है।
  • सपा-बसपा यूपी का भला नहीं कर सकते हैं।

एक मौका भाजपा को दीजिये:

  • इटावा में अपनी जनसभा के दौरान अमित शाह ने कहा कि, एक बार भाजपा की सरकार को मौका दीजिये।
  • उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा कोई भला नहीं कर पाया है।
  • अखिलेश को भरोसा नहीं इसलिए गठबन्धन किया।
  • चुनाव के पहले ही अखिलेश ने हार मान ली है।
  • उत्तर प्रदेश अपराध में नंबर वन है।
  • यूपी में रोज 13 मर्डर और बलात्कार होता है।
  • उत्तर प्रदेश में अपराध अपने चरम पर है।
  • प्रदेश में बहन और बेटियां सुरक्षित नहीं है।
  • उत्तर प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें