उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के चार चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है, सभी पार्टियाँ अन्य चरणों के चुनाव प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं। जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार 26 फरवरी को सूबे के 3 जिलों के दौरे पर थे। अपने दौरे के तहत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहले महाराजगंज पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।

महाराजगंज में अमित शाह के संबोधन के मुख्य अंश:

  • चार चरण का चुनाव समाप्त हो चुका है।
  • भाजपा की 2014 से भी बड़ी लहर इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में है।
  • अखिलेश जी तो चुनाव से पहले ही हार स्वीकार कर चुके हैं।
  • अगर उन्हें लगता काम किया है तो वो गठबंधन नहीं करते।
  • पी में न किसान खुशहाल है, न युवा को रोजगार मिला, न महिला महफूज है तो काम क्या हुआ?
  • अखिलेश जी का काम नहीं, कारनामे बोल रहे हैं।
  • यूपी को अखिलेश राज ने अपराध में नंबर 1 बना दिया।
  • पूर्वांचल के विकास के बारे में सपा-बसपा ने कभी नहीं सोचा।
  • 15 साल से दोनों पार्टियों ने प्रदेश को सिर्फ लूटा।
  • मोदी जी पूर्वांचल से सांसद हैं, और उन्होंने विकास के लिए ढाई लाख करोड़ भेजा, लेकिन वो आप तक नहीं पहुंच पाया।
  • हम एक तरफ 104 सैटेलाइट छोड़ने का काम करते हैं, दूसरी ओर राहुल गांधी पंचर साइकिल को धक्का लगा रहे हैं।

11 मार्च को आयेंगे अच्छे दिन:

  • अखिलेश जी 5 साल से राज्य के मुख्यमंत्री हैं, वो पूछ रहे हैं अच्छे दिन कब आएंगे।
  • हम उन्हें कहते हैं 11 मार्च को अच्छे दिन आएंगे।
  • चुनाव परिणाम आते ही धर्म की सियासत खत्म हो जाएगी।
  • परिवारवाद भी खत्म होगा और ‘सबका साथ सबका विकास’ सूत्र पर शासन शुरू होगा।
  • भाजपा की सरकार बनते ही किसानों का ऋण माफ होगा, ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा।
  • गन्ना किसानों को 14 दिनों के अंदर भुगतान होगा।
  • भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश के अंदर चल रहे यांत्रिक कत्लखाने बंद कर दिए जाएंगे।
  • किसानों के पशुधन को सुरक्षा मिलेगी।
  • सपा-बसपा और कांग्रेस ने प्रदेश में खून की नदियां बहाई है, लेकिन भाजपा सरकार दूध-दही की नदियां बहाएगी।
  • भाजपा की सरकार बनेगी तो भूमाफियाओं को ठीक करने का काम किया जाएगा।
  • जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां-वहां विकास की गाड़ी तेजी से चल रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें