उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तहत सभी दल एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं, आज भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बसपा सुप्रीमो पर हमला किया।

प्रदेश की जनता भी मायावती को रिजेक्ट कर चुकी है:

  • उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने बसपा सुप्रीमो पर हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, आज मायावती उन लोगों को रिजेक्टेड माल कह रही हैं, वही जब बसपा में थे, तो अच्छे थे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सूबे की जनता खुद मायावती को रिजेक्ट कर चुकी है और अब वो उन्हें नहीं अपनाने वाली है।
  • गौरतलब है कि, स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा को रिजेक्टेड माल लेने वाली पार्टी बताया था।
  • उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि, आजमगढ़ में अपने 50 मिनट के भाषण में उन्होंने 35 मिनट तक भाजपा पर हमला किया।
  • जबकि यह चुनाव सीएम अखिलेश के 5 सालों के काम पर हो रहा है।
  • उन्होंने इस बात को बुआ-भतीजे की सांठ-गांठ का उदाहरण बताया।

जगजाहिर है कि, बसपा सुप्रीमो टिकट के लिए लेती हैं पैसे:

  • भाजपा के महामंत्री ने आगे कहा कि, बसपा सुप्रीमो कुछ भी कहें, लेकिन ये जगजाहिर है कि, वो पैसे लेकर टिकट बेचती हैं।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, बसपा भाजपा के बढ़ते जनाधार से घबरा गयी है।
  • उन्होंने बसपा के सितारे गर्दिश में होने की बात भी कही।
  • मायावती के सर्वसमाज के नारे पर उन्होंने बहुत समय पहले दिए गए मायावती के बयान’ तिलक तराजू और तलवार’ वाला मुद्दा उठाया।

कानून-व्यवस्था दुरुस्त करना सीएम की जिम्मेदारी:

  • भाजपा प्रदेश महामंत्री ने सीएम पर हमला करते हुए कहा कि, कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करना सीएम की ही जिम्मेदारी है।
  • कैग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि, सूबे में महिलाओं से अपराधों की वारदातों में 61 फ़ीसदी की वृद्धि हुई है।
  • महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और सरकार के मंत्री पॉकेट मनी पर ऐश कर रहे हैं।
  • बाढ़ की स्थिति पर उन्होंने कहा कि, सरकार का ध्यान इस विभीषिका पर नहीं है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें