विधानसभा चुनाव के लिए सारी पार्टियाँ अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी परिवर्तन रैली को अगले महीने से शुरू करने की घोषणा कर दी है।

लगभग 100 दिन चलेगी यात्रा :

  • पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह यात्रा चार चरणों में होने की संभावना है।
  • यह यात्रा प्रदेश के सहारनपुर, ललितपुर, सोनभद्र और गोरखपुर या बलिया से शुरू हो सकती है।
  • यह यात्रा 100 दिन से ज्यादा चलेंगी जो संभवत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के साथ खत्म होगी।
  • श्राद्ध के खत्म होने के बाद ये यात्राएं एक स्थान पर आकर मिल सकती हैं जो लखनऊ हो सकता है।
  • भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्री व नेता यात्रा के दौरान जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
  • हालांकि इस रैली में पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा किए जाने की संभावना नहीं है।
  • इस रैली में विकास का एजेंडा, मोदी सरकार का अच्छा काम और पिछली सरकार का कुशासन अभियान के केंद्र है।
  • अपनी यात्रा के दौरान भाजपा सूबे के हर एक जिले में एक युवा और महिला सभा आयोजित करेगी।
  • जिससे यात्रा को राज्य की प्रत्येक पंचायत से जोड़ने तथा बूथ स्तर पर सभाएं आयोजित करने में मदद मिलेगी।
  • भाजपा आगामी चुनाव में अपनी संगठनात्मक मशीनरी और केंद्रीय नेतृत्व पर भरोसा जता रही है।
  • भाजपा चुनाव में अपनी सफलता के लिए सवर्ण जातियों और अन्य पिछड़ी जातियों का सामाजिक गठबंधन बनाने का प्रयास कर रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें