उत्तर प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था पर लगातार हमला कर रही भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले में आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का इस्तीफा मांग लिया है। देवरिया के दौरे पर आये भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

  • इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश सरकार को निशाने पर लिया।
  • उन्होने कहा कि केन्द्र  यूपी में विकास की जितनी भी योजनाएं लाती है, सपा सरकार उसमें अड़चन डाल देती है।
  • केशव मौर्य ने बताया कि सरकार के विरोध में 24 अगस्त को विधान भवन के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।
  • नारा होगा, ‘यूपी की जनता करें पुकार, इस्तीफा दे अखिलेश सरकार’।
  • इस प्रदर्शन में सांसद, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभी शामिल होंगे।
  • केशव ने आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश सरकार केन्द्र द्वारा भेजे जा रहें धन का उपयोग नहीं कर पा रही है।
  • उन्होंने कहा प्रदेश में महिलाओं की इज्जत खतरे में है, विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है।
  • प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और गुंडों-माफियाओं का एक छत्र राज है।
  • ऐसे में सरकार को नैतिकता के आधार इस्तीफा दे देना चाहिए।

यूपी में राहुल, प्रियंका भी कांग्रेस को नहीं कर सकते जीवित- केशव

सपा-बसपा एक ही सिक्के के दो पहलूः

  • उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी व बसपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
  • केशव का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश में अपना वजूद पहले ही खो चुकी है।
  • सत्ता में आने से पहले सपा व बसपा एक दूसरे को सबक सिखाने की बात करते हैं।
  • लेकिन सत्ता पाने के बाद दोनों सबकुछ भूल जाते हैं। केशव ने सपा-बसपा पर मिलीभगत के आरोप लगायें।
  • मौर्य ने विधान सभा चुनाव में बहुमत से भाजपा सरकार बनने के लिए कार्यकर्ताओं से जी जान से जुटने का आह्वान किया।
  • एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा से निष्कासित दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह को विधान सभा चुनाव में टिकट देने की फिलहाल कोई योजना नहीं है।
  • उन्होंने कहा कि स्वाति सिंह ने पार्टी के समक्ष अब तक ऐसा कोई आवेदन नहीं किया।

दंगाइयों को कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का संरक्षण हासिल- केशव प्रसाद मौर्य!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें