उत्तर प्रदेश में पांच चरण के चुनाव संपन्न हो चुके है। अब तक सभी चरणों में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिससा लिया। वहीं राजनीतिक दल अब आगामी दो चरणों के चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोक रहे हैं। सभी दलों नेता उत्तर प्रदेश के दौरे पर है। जहां वह जनता से सीधा संपर्क कर अपने पक्ष में वोट लाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

यूपी सरकार पर केशव प्रसाद का हमला

  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या इसी क्रम में मंगलवार को वाराणसी के दौरे पर थे।
  • उन्होंने यहां एक जनसभा में सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि यूपी में चुनाव के दौरान कई अफसर सपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं।
  • उन्होंने चेतावनी दी कि अफसर सुधर जाएं वरना उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है।
  • उन्होंने कहा कि अखिलेश व सपा सरकार का शासन 11 मार्च को खत्म हो जाएगा।
  • साथ ही उन्होंने सपा के कैबिनेट मंत्री आजम खान को मुजफ्फरनगर दंगों के लिए दोषी बताया।
  • उन्होंने कहा अखिलेश यादव गंगा मैइया की झूठी कसम खाने से भी नहीं चुकते हैं।

पूर्वांचल किसानों के लिए 20 हजार करोड़ का कोष

  • इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में किसानों के लिए सपा सरकार ने कुछ नहीं किया है।
  • लेकिन बीजेपी की सरकार बनने पर उनका तुरंत कर्ज के ब्याज पर माफी दी जाएगी।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में 20 हजार करोड़ का मुख्यमंत्री सिंचाई कोष बनेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें