बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन पर आज राजधानी लखनऊ में निशाना साधा।
राष्ट्रीय चिन्हों की राजनीति कर रही भाजपा:
- बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन पर लखनऊ में हमला बोला।
- उन्होंने आरएसएस और भाजपा पर राष्ट्रीय चिन्हों की राजनीति का आरोप लगाया।
- इस मौके पर बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, भाजपा जो राष्ट्रीय चिन्हों की राजनीति कर रही है, वो उचित नहीं है।
- उन्होंने भाजपा की तिरंगा यात्रा और पीएम मोदी के ‘आजादी 70, याद करो कुर्बानी’ कार्यक्रमों पर कहा कि, ये भावनात्मक कार्यक्रम हैं।
- मायावती ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, भाजपा अब भावनात्मक कार्यक्रमों से राजनीति कर रही है।
- बसपा सुप्रीमो ने आरएसएस पर हमला करते हुए कहा कि, स्वतंत्रता संग्राम में भाग नहीं लेने की आत्मग्लानि में आरएसएस।
- साथ ही उन्होंने भाजपा पर संघ के इशारे पर चलकर राजनीतिक कार्यक्रम करने की बात भी कही।
- उन्होंने आगे कहा कि, भारतीय जनता पार्टी अपनी विफलताओं को जनता से छिपाने के लिए ऐसा कर रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार