उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी आगामी प्रदेश चुनाव के मद्देनजर रविवार से ‘ब्राह्मण सम्मेलन’ की शुरुआत करेगी।

सतीश चन्द्र मिश्र करेंगे अध्यक्षता:

  • उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी रविवार से आगामी चुनाव के तहत ब्राह्मण वोटबैंक पर फोकस कर रही है।
  • जिस सन्दर्भ में रविवार से बसपा का ब्राह्मण सम्मेलन शुरू होगा।
  • जिसकी अध्यक्षता पार्टी के ब्राह्मण चेहरा सतीश चन्द्र मिश्र करेंगे।
  • सतीश चन्द्र मिश्र कुशीनगर से सम्मेलन की शुरुआत कर सकते हैं।
  • जिसमें सतीश चन्द्र मिश्र बसपा की रिज़र्व 85 सीटों में से 62 सीटों पर ब्राह्मणों को साधने की कोशिश करेंगे।
  • इस दौरान सतीश चन्द्र मिश्र 62 विधानसभाओं में 30 जनसभाएं करेंगे।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रामवीर उपाध्याय साधेंगे मोर्चा:

  • बहुजन समाज पार्टी की 85 रिज़र्व सीटों में से करीब 62 सीटों पर सतीश चन्द्र मिश्र वोटर्स को साधेंगे।
  • जिसकी शुरुआत गोरखपुर से की जाएगी।
  • वहीँ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह जिम्मेदारी रामवीर उपाध्याय को सौंपी गयी है।
  • रामवीर रिज़र्व सीटों में से करीब 23 विधानसभा सीटों पर वोटर्स को साधने का काम करेंगे।
  • गौरतलब है कि, दोनों के साथ उनके परिवार वाले भी इस सम्मेलन में वोटर्स के आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

2007 की राह पर बसपा:

  • बहुजन समाज पार्टी 2017 के चुनाव में 2007 की रणनीति पर चलने की तैयारी कर रही है।
  • जिसके तहत पार्टी ने सतीश चन्द्र मिश्र और रामवीर उपाध्याय को जिम्मेदारी सौंप दी है।
  • बसपा को अपनी रिज़र्व 58 सीटों में 2012 में मुंह की खानी पड़ी थी।
  • जिसके बाद मायावती ने 2007 की रणनीति को वापस से अपनाया है।
  • ये सभी दलित बाहुल्य क्षेत्र हैं और 2007 की तर्ज पर ब्राह्मण इन सीटों पर पार्टी की रणनीति तैयार करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें