बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र मिश्र शनिवार को गाजीपुर के दौरे पर हैं। बसपा महासचिव ने यहां कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि मायावती 5वीं बार यूपी की मुख्यमंत्री बनेगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में बसपा पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी। ब्राह्मण समाज,दलितों के भाईचारे से बनेगी बसपा सरकार,

  • कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सतीश चंद्र मिश्रा ने सपा और भाजपा को आड़े हाथ लिया।
  • मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब खत्म हो चुकी है, वहां विध्वंस चल रहा है।
  • उन्होंने कहा कि सपा सरकार में अब तक हजारों दंगे हुए हैं।
  • बीएसपी महासचिव ने कहा कि सपा सरकार लूट के बंटवारे में व्यस्त चल रही है।
  • बंटवारे को लेकर समाजवादी परिवार में झगड़ा चल रहा है।
  • इसके साथ ही सतीश मिश्रा ने समाजवादी पार्टी पर ब्राह्मणों का अपमान करने का आरोप लगाया।
  • इटावा में बने सफारी बर बसपा महासचिव ने कहा कि सपा ने मुलायम परिवार के लिए जंगल सफारी बनाया है।
  • लॉयन सफारी में शेरों की मौत हो रही है सीएम जंगल में भेड़ बकरियों को रख कर खुश हैं।
  • मिश्रा ने कहा कि मुलायम के पैतृक गांव में 5 हजार करोड़ का एयरपोर्ट और 300 करोड़ का स्वीमिंग पुल बनाया गया।
  • अखिलेश यादव अपने प्रचार के लिए प्रदेश की जनता का करोड़ो रूपये खर्च कर रहें हैं।
  • उन्होंने कहा कि सीएम अखिलेश काम नहीं करते बल्कि टीवी में सिर्फ अपनी फोटो दिखाते हैं।

सपा-भाजपा में मिलीभगतः

  • सतीश चंद्र मिक्ष ने सपा-भाजपा पर मिलीभगत को आरोप लगाया।
  • उन्होंने कहा कि सपा भाजपा वोट बैंक की राजनीति के लिए मिलकर दंगा कराती हैं।
  • वहीं, अगर मुलायम सिंह के घर में मुंडन भी होता है प्रधानमंत्री मोदी पहुंच जाते हैं।
  • इसके साथ ही सतीश मिश्रा ने भाजपा प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य पर ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न का आरोप लगाया।
  • उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर एक दर्जन से भी ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें