उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी रणनीति तय कर ली है, बसपा एक बार फिर से अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए ब्राह्मण खेमे की तरफ मुड़ गयी है।

सतीश चन्द्र मिश्र को सौंपी जिम्मेदारी:

  • यूपी के 2017 के चुनाव में मायावती ने एक बार फिर से ब्राह्मण खेमे को आगे कर दिया है।
  • बसपा सुप्रीमो के निर्देश के बाद बसपा की रिज़र्व 85 सीटों पर ब्राह्मण रणनीति बनायेंगे।
  • जिसकी जिम्मेदारी बहनजी ने पार्टी के ब्राह्मण चेहरे सतीश चन्द्र मिश्र को दी गयी है।
  • 2012 की हार में ब्राह्मण बसपा से विमुख हो गया था, जिसके चलते पार्टी को आरक्षित 85 सीटों पर सिर्फ 16 में जीत दर्ज हुई थी।
  • इसी कारण से बसपा सुप्रीमो ने इस बार यह महत्वपूर्ण काम पार्टी के ब्राह्मण नेतृत्व को दिया है।

62 विधानसभाओं में करेंगे जनसभा:

  • बसपा नेता सतीश चन्द्र मिश्र अपनी नयी जिम्मेदारी के चलते दलित बाहुल्य सीटों पर पार्टी के लिए रणनीति बनायेंगे।
  • जिसके मद्देनजर आरक्षित 85 विधानसभाओं में से 62 विधानसभाओं में सतीश चन्द्र मिश्र जनसभा करेंगे।
  • जिस दौरान वो पार्टी के दलित और ब्राह्मण गठजोड़ को साधने की कोशिश करेंगे।
  • वहीँ बाकी बची 23 विधानसभाओं में रामवीर उपाध्याय जनसभाएं करेंगे।
  • इस दौरान सतीश चन्द्र मिश्र और रामवीर उपाध्याय के परिवार वाले इसमें उनका साथ देंगे।
  • साथ ही यह जनसभा 25 सितम्बर से शुरू हो सकती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें