उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा सुप्रीमो आजमगढ़ में आज रैली करेंगी। इस रैली को महारैली का नाम दिया गया है।

6 लाख लोगों के आने की संभावना:

  • सूबे के आजमगढ़ जिले में आज बसपा सुप्रीमो महारैली करेंगी।
  • रैली को पार्टी की ओर से महारैली कहा जा रहा है।
  • सूत्रों के मुताबिक, आज रैली में करीब 6 लाख लोगों के आने की सम्भावना है।
  • रैली को सफल बनाने के लिए बसपा के पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता दिन-रात एक किये हुए हैं।

आजमगढ़ के आईटीआई मैदान में होगी रैली:

  • सूबे के आजमगढ़ जिले में आज बसपा सुप्रीमो मायावती ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन दुखाय’ महारैली करेंगी।
  • रैली आजमगढ़ के आईटीआई मैदान में होगी।
  • बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो यहाँ करीब 12 बजे पहुंचेंगी।
  • जिसके बाद वो यहाँ जनसभा को संबोधित करेंगी।
  • बसपा के मुख्य को-ऑर्डिनेटर दिनेश चन्द्र के मुताबिक, यह रैली ऐतिहासिक होगी।
  • उन्होंने आगे जानकारी दी कि, रैली में करीब 6 लाख आ सकते हैं।
  • दिनेश चन्द्र ने आगे कहा कि, सूबे की जनता सपा के गुंडाराज को हटाना चाहती है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, इस महारैली के बाद जनता समाजवादी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
  • उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा के जीतने की बात भी कही।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें