बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ‘महारैली’ को संबोधित किया, बसपा सुप्रीमो ने महारैली में लाखों की भीड़ का संबोधन किया।

समाजवादी पार्टी और आजम खान पर हमला:

  • बहुजन समाज पार्टी की सहारनपुर महारैली में मायावती ने समाजवादी सरकार पर जमकर हमला किया।
  • उन्होंने कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि, समाजवादी सरकार में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।
  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, प्रदेश में गुंडाराज और आतंक अपने चरम पर है।
  • मायावती ने आगे कहा कि, सूबे में महिलाओं के साथ उत्पीड़न की वारदातें बढीं हैं।
  • उन्होंने सपा सरकार में अपराधियों के जंगलराज चलने की बात भी कही।
  • बसपा सुप्रीमो ने प्रदेश में रोज लूट, हत्याएं बलात्कार होने की बात कही।
  • साथ ही कानून-व्यवस्था पर कहा कि, सपा सरकार के राज में बड़े नेताओं के कुत्ते और बिल्ली ढूंढी जाती है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बसपा के राज में 24 घंटे बिजली मिलती थी, क्या सपा के राज में 24 घंटे बिजली मिलती है?

आजम खान पर हमला:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने रैली में सपा सरकार के साथ–साथ सपा नेता आजम खान पर भी हमला किया।
  • उन्होंने आजम खान के बयान को राजनीति से प्रेरित बताया।
  • साथ ही ये भी की आजम खान ने शह पर बयान दिया था।
  • उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश को लेकर कहा कि, आजम खान ने मुख्यमंत्री की शह पर ऐसा बयान दिया था।
  • गौरतलब है कि, सपा के विवादित नेता आजम खान ने गाजियाबाद में हज हाउस के उद्घाटन कार्यक्रम में अम्बेडकर का मजाक उड़ाया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें