भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी मना रही है, जिसके तहत मथुरा के नगला में भाजपा ‘शताब्दी समारोह’ मना रही है। जहाँ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया।

वक़्त आ गया है कि, सरकार में बदलाव किया जाये:

  • आगामी चुनाव के मद्देनजर अमित शाह ने प्रदेश की जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
  • साथ ही उन्होंने सूबे के अन्दर पार्टी के विरोधियों पर भी जमकर हमला बोला।
  • उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि, अब समय आ गया है।
  • राज्य सरकार में बदलाव कर भाजपा को लाया जाये।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, भाजपा वो सब कुछ करेगी, जिसका अभी तक अन्य दलों ने सिर्फ सपना दिखाया है।

उखाड़ फेंके सपा-बसपा की सरकार को:

  • अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि, प्रदेश की जनता सपा-बसपा के चक्कर में उलझ गयी है।
  • साथ ही उन्होंने अपील करते हुए कहा कि, यूपी की सत्ता से इन दोनों को उखाड़ फेंकना है।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, सूबे में चाचा-भतीजा ने लूट मचा रखी है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, चाचा और भतीजा यूपी की विकास की राह में रोड़ा हैं।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, यूपी में सपा-बसपा और बसपा-सपा ही चलता है।
  • अमित शाह ने पिछले 20 सालों की बात करते हुए कहा कि,
  • 20 सालों में कई गांवो में बिजली, पानी की सुविधा मुहैया करायी जा चुकी है।
  • वहीँ यूपी का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि, सपा और बसपा ने 20 सालों में कुछ नहीं किया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें