उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने राजधानी लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की, जिसमें उन्होंने सैनिकों की शहादत पर दुःख व्यक्त किया।

यूपी, पंजाब की जनता चाहती है कि, मोदी वादे न करें:

  • मायावती ने प्रेस वार्ता में ये भी कहा कि, यूपी और पंजाब चुनाव के तहत वहां की जनता चाहती है कि, मोदी वादा न करें।
  • उन्होंने आगे कहा कि, पीएम नए वादे न करें, बल्कि पहले किये हुए पुराने वादे निभाएं।
  • केंद्र सरकार पर हमेशा दलित विरोधी सरकार होने का आरोप लगाने वाली मायावती ने इस क्रम में बढ़ोत्तरी की।
  • उन्होंने केंद्र सरकार मुस्लिम और ईसाई समाज की विरोधी सरकार है।
  • साथ ही केंद्र सरकार से किसी प्रकार की कोई उम्मीद होना खुद को धोखा देने जैसा है।
  • मोदी सरकार पर मायावती ने कांग्रेस सरकार की तरह विफलता का आरोप लगाया।
  • साथ ही कहा कि, केंद्र सरकार आतंकी घटनाओं पर विराम नहीं लगा पा रही है।
  • मायावती ने वार्ता में जम्मू-कश्मीर के 3 महीनों के हालातों पर भी बयान दिया।

यूपी सरकार डेंगू और चिकनगुनिया से ही नहीं निपट पा रही है:

  • बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने केंद्र सरकार के साथ सपा सरकार पर हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि, सपा सरकार डेंगू और चिकनगुनिया से निपटने में ही नाकाम रही है।
  • आम जनता डेंगू के प्रकोप से त्रस्त है।
  • अपराध नियंत्रण में भी यूपी सरकार पूरी तरह से फेल हो गयी है।
  • उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प पड़ी हैं।
  • देश की सीमायें भी सुरक्षित नहीं हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें