उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की शुरुआत शनिवार 11 फरवरी से हो चुकी है, जिसके तहत बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने प्रचार अभियान की गति को बढ़ा दिया है। चुनाव प्रचार अभियान के तहत बसपा सुप्रीमो मायावती मंगलवार 14 फरवरी को सूबे के कानपुर जिले में पहुंची थीं। जहाँ उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

अकेले दम पर सरकार बनाने की बात:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत कानपुर के दौरे पर थीं।
  • जहाँ उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस बात का दावा किया कि, पहले चरण से दिख रहा है कि, जनता बसपा के साथ है।
  • साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस बात की भी दावा किया कि, बहुजन समाज पार्टी अपने दम पर अकेले सरकार बनाएगी।

भाजपा से किसी कीमत पर गठबंधन नहीं:

  • कानपुर में जनसभा के संबोधन के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि, वो भाजपा से समर्थन नहीं लेंगी।
  • मायावती ने यह भी जानकारी दी कि, वो विपक्ष में बैठना पसंद करेंगी लेकिन भाजपा के साथ सरकार नहीं बनायेंगे।
  • गौरतलब है कि, राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा हो रही थी कि, बसपा भाजपा के साथ समर्थन कर सकती है।
  • जिसका जवाब बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को कानपुर में दिया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें