उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव के परिणामों की घोषणा शनिवार 11 मार्च को शुरू हो चुकी है। जिसके तहत अब तक 403 सीटों के रुझानों में भाजपा 309 सीटों पर लगातार बढ़त बनाये हुए है। साथ ही सपा-कांग्रेस गठबंधन 69 सीटों पर आगे चल रही है, वहीँ बसपा 20 और अन्य 11 सीटों पर आगे चल रही है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

चुनाव नतीजों पर सवालिया निशान:

  • यूपी विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा शुरू हो चुकी है।
  • जिसके तहत भाजपा लगातार करीब 300 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।
  • वहीँ बसपा 20, सपा-कांग्रेस गठबंधन 69 सीटों पर आगे चल रही है।
  • इसी क्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
  • जिसमें उन्होंने यूपी चुनावों के परिणामों पर सवालिया निशान लगा दिया।
  • उन्होंने कहा कि, हार के लिए EVM मशीन जिम्मेदार है।
  • बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, सूबे का मुस्लिम वोट भाजपा को जाना हजम नहीं।
  • मायावती ने ये भी कहा कि, EVM में सिर्फ भाजपा के वोट गए हैं।

EVM में गड़बड़ी की गयी:

  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, भाजपा ने EVM में गड़बड़ी की है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है।

रद्द हों ये चुनाव:

  • मायावती ने आगे कहा कि, चुनाव आयोग को यह चुनाव रद्द करना चाहिए।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, चुनाव आयोग को पुराने तरीके (बैलेट पेपर) चुनाव कराना चाहिए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें