बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार पर हमला किया।

उत्तर प्रदेश में हर तरफ अराजकता और जंगलराज:

  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा सुप्रीमो ने समाजवादी सरकार पर हमला किया है।
  • उन्होंने सपा सरकार को कानून-व्यवस्था पर घेरते हुए कहा कि, प्रदेश में कानून-व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं है।
  • बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में हर तरफ अराजकता और जंगलराज है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, इसके लिए सपा सरकार ही दोषी है।

अधिकारियों को फटकारने से नहीं बनेगी बात:

  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा सरकार पर निशाना साधा।
  • बसपा सुप्रीमो ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को डांटने से जनता को राहत नहीं होगी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अधिकारियों को फटकारने से जनता का भला नहीं होने वाला है।

 ऊना कांड पर बसपा सुप्रीमो ने भाजपा पर साधा निशाना:

  • बसपा सुप्रीमो मायवती ने राजधानी लखनऊ में गुरुवार को मीडिया से बातचीत की।
  • जिसमें उन्होंने गुजरात के ऊना कांड में दलितों की पिटाई का मामला उठाया।
  • बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, ऊना कांड में अब तक पुलिस वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, ऊना मामले में अभी तक दलितों की पिटाई के लिए दोषी पुलिस अफसरों को बर्खास्त भी नहीं किया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें