उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पहले चरण की शुरुआत शनिवार से हो चुकी है। शनिवार 11 फरवरी को बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रचार अभियान के तहत सहारनपुर के बाद बिजनौर में रैली का आयोजन किया गया था। रैली की अध्यक्षता बसपा सुप्रीमो मायावती ने की। साथ ही बसपा सुप्रीमो ने बिजनौर रैली का संबोधन भी किया।

बिजनौर में बसपा सुप्रीमो मायावती के संबोधन के मुख्य अंश:

  • उत्तर प्रदेश में विकास पिछड़ा है।
  • प्रदेश की जनता सपा सरकार को जवाब देगी।
  • अल्पसंख्यक समाज उत्तर प्रदेश में असुरक्षित है।
  • सपा और भाजपा की गलत नीतियों से लोग परेशान हैं।
  • लूट, हत्या आदि का ग्राफ उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ा है।
  • सपा सरकार के मुखिया का चेहरा दागी है।
  • उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं है।
  • चुनाव के दौरान भी वारदातें कम नहीं हैं।
  • सपा सरकार में अपराध चरम पर।

बसपा के शासन में अपराधी जेल में होंगे:

  • सभी अपराधी बसपा के शासन काल में जेल में होंगे।
  • भाजपा ने अपना वादा पूरा नहीं किया।
  • भ्रष्टाचार और कालेधन पर भाजपा ने जनता के साथ धोखा किया है।
  • भाजपा ने नोटबंदी से गरीब, किसान, मजदूर की कमर तोड़ दी।
  • सभी लोग सपा-भाजपा को छोड़कर अपनी एकमात्र हितैषी पार्टी बसपा को ही वोट दें।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें