उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती रविवार 15 जनवरी को अपना 61वां जन्मदिवस मना रही हैं, जिसके तहत बसपा सुप्रीमो ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। गौरतलब है कि, बसपा सुप्रीमो के जन्मदिवस पर बसपा ‘जन कल्याण दिवस’ मना रही है।

पांच राज्यों में अकेले दम पर चुनाव लड़ रहे हैं:

  • बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन पर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
  • जिसमें उन्होंने बताया कि, बसपा 5 राज्यों में अकेले दम पर चुनाव लड़ रही है।
  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे कांग्रेस पर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, आजादी के बाद से लेकर अब तक किसी भी कांग्रेस शासित राज्य में अच्छा काम नहीं हुआ है।

भाजपा पर हमला:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे कहा कि, मेरा और मेरी पार्टी का मानना है कि,
  • “भाजपा ने अपना कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है”।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा ने हर परिवार को 15-15 लाख रुपये देने का वादा किया था, जिसका कहीं अता-पता नहीं है।
  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे भी भाजपा पर अपना हमला जारी रखा।
  • उन्होंने कहा कि, भाजपा ने कभी कट्टरवाद के नाम पर, तो कभी राष्ट्रवाद के नाम पर तो,
  • “कभी सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर नाटक किया”।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें