उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पहले चरण की शुरुआत शनिवार से हो चुकी है। शनिवार 11 फरवरी को बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रचार अभियान के तहत सहारनपुर में रैली का आयोजन किया था। रैली की अध्यक्षता बसपा सुप्रीमो मायावती ने की। साथ ही बसपा सुप्रीमो ने सहारनपुर में रैली का संबोधन भी किया।

बसपा सुप्रीमो मायावती के संबोधन के मुख्य अंश:

  • पहले चरण में हाथी चुनाव निशान के सामने झमाझम वोट पड़ रहे हैं।
  • सपा-कांग्रेस भाजपा को वोट न देकर अपनी पार्टी बसपा को वोट दे।
  • सीएम का चेहरा सामने लाने की हिम्मत भाजपा नहीं जुटा पा रही है।
  • सपा सरकार में थोड़े बहुत विकास कार्य किये गए है वो बसपा सरकार में ही शुरू की गयी थी।
  • सपा सरकार का कार्यकाल निराशाजनक रहा है।
  • मुलायम सिंह नें पुत्र मोह में अपने भाई शिवपाल का अपमान किया।
  • केंद्र की गलत नीतियों से लोग परेशान हैं।
  • सूबे में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
  • सपा सरकार में अराजक तत्वों का बोलबाला होता है।
  • बहुजन समाज पार्टी एकमात्र बेदाग़ पार्टी है।
  • कांग्रेस गलत नीतियों के कारण केंद्र से बाहर हुई।
  • प्रदेश की सत्ता में भाजपा कभी नहीं आ सकती है।
  • उत्तर प्रदेश के विकास में पिछड़ने में केंद्र का भी हाथ है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें