उत्तर प्रदेश में तीन चरणों के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुके है। इस विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने पिछले मतदान आकड़ों को ध्वस्त करते हुए, मतदान के नये रिकॉर्ड कायम किए हैं। अब सभी राजनीतिक दल आगामी सभी चरणों के चुनाव के लिए प्रचार में जुट गए हैं। इसी क्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को सिद्धार्थनगर में जनसभा संबोधित करते हुए सपा सरकार पर हमला बोला।

बीजेपी और सपा हमलावर हुई मायावती

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने सिद्धार्थनगर में जनसभा संबोधित करते हुए सपा पर हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार आने पर कानून व्यवस्था को ठीक किया जाएगा।
  •  धर्म के आधार पर लोगों को जेलों में बंद किया गया है उन्हें रिहा करवाया जाएगा।
  • साथ ही जिन पीड़ितों की शिकायत दर्ज नहीं की गई है उनकी शिकायत दर्ज होगी।
  • उन्होंने कहा कि किसानों की बकाया धनराशि का भुगतान कराया जाएगा।
  • वहीं व्यापारियों की सुरक्षा और व्यापार के लिए एक आयोग का गठन किया जाएगा।
  • उन्होंने कहा कि जनहित और जनकल्याण के लिए शुरू की पहले की योजनाओं को फिर से शुरू कराएंगे।
  • सपा ने जिन योजनाओं के नाम बदल दिए उन्हें बहाल किया जाएगा।
  • मायावती ने कहा कि प्रदेश में सरकारी और प्राईवेट रोजगार उपलब्ध कराएंगे।
  • इस बार भर्तियों की प्रक्रिया आसान की जाएगी।
  • उन्होंने कहा कि गरीब लोगों को सीधे तौर पर आर्थिक मदद दी जाएगी।
  • प्रदेश में बिजली पानी और स्वस्थ सहित सभी सुविधा बहाल की जाएगी।
  • प्राथमिक स्कूलों में सपा सरकार की तरह घटिया खाना नहीं दिया जाएगा,
  • मायावती ने कहा कि बसपा सरकार में बच्चों को दूध, बिस्कुुट, चना व अंडा साथ ही फल दिया जाएगा।
  • मायावती ने कहा कि भूमाफियाओं से जमीन के कब्जे के मुक्त कराए जाएंगे, साथ ही उन्हें जेल भेजा जाएगा।
  • उन्होंने दावा किया कि किसानों के 1 लाख रूपये तक का कर्जा माफ किया जाएगा।
  • साथ ही कहा कि वर्तमान सपा सरकार की तरह हवाई और खोखले बिना बजट के शिलान्यस नहीं किया जाएंगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें