आगरा में बहुजन समाज पार्टी की रैली से पार्टी सुप्रीमो मायावती ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का बिगुल फूंक दिया है।

‘सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय’ रैली:

  • सूबे के आगरा में बसपा सुप्रीमो की रैली से पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है।
  • कार्यक्रम को सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय नाम दिया गया है।
  • रैली में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, लाखों लोगों के आने पर आभार प्रकट करती हूँ।

भाजपा-सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगरा में आयोजित रैली में कांग्रेस-भाजपा-सपा पर निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि, भाजपा सूबे में सांप्रदायिक ताकतों को बढ़ावा दे रही है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश में सपा-भाजपा की मिलीभगत चल रही है।
  • कार्यक्रम में आये लोगों को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि, सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय का सपना जरुर साकार होगा।
  • बसपा सुप्रीमो ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि, कांग्रेस ने 37 वर्षों तक राज किया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस अपनी गलत नीतियों के कारण यूपी और केंद्र की सत्ता से बाहर हुई।

दलित उत्पीड़न पर बसपा सुप्रीमो का बयान:

  • मायावती ने भाजपा शासित प्रदेशों में दलितों पर अत्याचार बढ़ने की बात भी कही।
  • जिसके लिए बसपा सुप्रीमो ने रोहित वेमुला और गुजरात के ऊना कांड का उदाहरण दिया।
  • इसके अलावा उन्होंने भाजपा पर निजीकरण करने का भी आरोप लगाया।
  • कांग्रेस की अपरकास्ट गरीबों के लिए आरक्षण की नीति पर उन्होंने कहा कि, जब वो सरकार में थे तब उन्होंने आरक्षण क्यों नहीं दिया।
  • इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस की मुख्यमंत्री उम्मीदवार शीला दीक्षित पर भी हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने बुजुर्ग ब्राह्मण महिला को उम्मीदवार बनाया है।
  • जिन्होंने दिल्ली को गन्दा करने का आरोप उत्तर प्रदेश वालों पर लगाया था।

मेट्रो को बताया अपना प्रोजेक्ट:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने संबोधन में सपा सरकार पर हमला किया।
  • इसके साथ ही उन्होंने सूबे के मेट्रो प्रोजेक्ट और एक्सप्रेस-वे को बसपा सरकार की देन बताया।
  • मायावती ने लॉ एंड आर्डर पर सपा को घेरते हुए कहा कि, प्रदेश में गुंडों के हौंसले अपने चरम पर हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें