उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी राजधानी लखनऊ में कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में बड़ा जमावड़ा करेगी।
हर विधानसभा से 5 हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे लखनऊ:
- बहुजन समाज पार्टी 9 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ में बहुत बड़ी रैली करेगी।
- गौरतलब है कि, यह रैली कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित की जा रही है।
- जिसका आयोजन 9 अक्टूबर को कांशीराम स्मृतिभवन में किया जायेगा।
- इस दौरान रैली में प्रत्येक विधानसभा से करीब 5 हजार लोगों की भीड़ इकठ्ठा होगी।
- जिसकी सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
बसपा के कार्यकर्ता 19 ट्रेनों से पहुंचेंगे राजधानी:
- बहुजन समाज पार्टी आगामी चुनाव के तहत राजधानी लखनऊ में अपना सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन करेगी।
- जिसके तहत बसपा सुप्रीमो मायावती ने सभी जरुरी दिशा-निर्देश पार्टी पदाधिकारियों को जारी कर दिए हैं।
- बसपा की रैली में हर विधानसभा से 5 हजार कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचेंगे।
- इसके लिए बसपा कार्यकर्ता 19 ट्रेनों के जरिये लखनऊ आयेंगे।
बसपा का शक्ति प्रदर्शन:
- 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में बसपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।
- जिसके लिए पार्टी राजधानी लखनऊ में अब तक का अपना सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने वाली है।
- जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
- हर विधानसभा से 5 हजार कार्यकर्ता रैली में पहुंचेंगे।
- गौरतलब है कि, यूपी में करीब 403 विधानसभाएँ हैं।
- जिस हिसाब से 9 अक्टूबर को करीब 20 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता रैली में शिरकत करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार