विधानसभा चुनावों में जाने से पहले सीएम अखिलेश यादव पार्टी की क्षवि सुधारने की दिशी में बड़ी पहल की है। अखिलेश यादव ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने दो मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है। पार्टी की छवि को सुधारने में लगे ने मुख्यमंत्री सोमवार अंतत स्वीकार कर लिया कि उनकें पंचायती राज्मंत्री राजकिशोर सिंह भ्रष्टाचार में लिप्त थें।

  • इसके साथ ही अवैध खनन के आरोपों से घिरे मंत्री गायत्री प्रजापति को भी बर्खास्त कर दिया गया।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को काफी समय से राजकिशोर के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हो रहीं थीं।
  • सरकार के कई मंत्री ही राजकिशोर की शिकायत लेकर मुख्यमंत्री से मिल चुकें थें।
  • राजकिशोर सिंह को जमीन हड़पने और भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते बर्खास्त किया गया है।
  • दोनो मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्यपाल को चिट्ठी भेज दी है।
  • सीएम अखिलेश ने सुशासन का संदेश देते हुए सरकार के दो मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया।
  • अपने मंत्रियो पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों पर अखिलेश यादव ने सख्त रवैया अपनाया है।

वीडियो: सपा के दर्जा प्राप्त मंत्री का ‘लुंगी डांस’ हुआ वायरल

राजकिशोर पर अवैध कब्जे का आरोपः

  • आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह को बस्ती में अवैध रूप से भूमि कब्जा करने के आरोप में बर्खास्त किया गया है।
  • इससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने अवैध रूप से भूमि पर कब्जा करने के मामले में सरकार तथा कार्यकर्ताओं को फटकार लगायी थी ।
  • पंचायती राज के साथ ही राजकिशोर से लघु सिंचाई विभाग भी छीन लिया गया है।

विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री मनोज पाण्डेय यूपी कैबिनेट से बाहर!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें