उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव 2017 का मतदान सात चरणों में किया जाने हैं. जिसमे से तीन चरणों के मतदान अब तक किये जा चूका हैं. ऐसे में बाकी चार चरणों में किये जाने वाले मतदान के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार और तेज़ कर दिया है. इसी के चलते लोक दल राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने आज इलाहाबाद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. जिसमे उन्होंने सपा और भाजपा पर जमकर निशान साधा.

बदलाव आप के हाथ में है-सुनील सिंह

  • लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने आज इलाहाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया.
  • जनसभा को संबोधित करते हुए सुनील सिंह ने सपा, भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा.
  • उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और नरेन्द्र मोदी एक दूसरे के साथ मिले हुए हैं.
  • पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा हम मोदी की तरह झूठ नही बोलेंगे.
  • सुनील सिंह ने कहा कि जो बेटा अपनी माँ को लाइन में लगा दे क्या आप ऐसे बेटा चाहेंगे.
  • प्रदेश भर में किसानों की हालत पर उन्होंने कहा कि क्या सरकार किसानों का कर्ज माफ़ कर पाई.
  • क्या किसानों को फसल का सही दाम मिलेगा.
  • सपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जो काम 25 हज़ार करोड़ में होना चाहिए था वो काम 45 हज़ार करोड़ में हुआ.
  • उन्होंने कहा कि यहाँ काम नही सिर्फ भ्रष्टाचार बोलता है.
  • सुनील सिंह ने कहा बदलाव आप के हाथ में है.
  • इसी लिए हर 5 साल में चुनाव आता है.
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें