उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज राजधानी लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे से जुड़े अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

सीएम का संबोधन:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज राजधानी लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे से सम्बंधित अधिकारियों को सम्मानित किया।
  • कार्यक्रम में सूबे के मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के सलाहकार आलोक रंजन भी मौजूद रहे।
  • जिसके बाद उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि, आगरा एक्सप्रेस-वे से काफी फायदा मिलेगा, वो ऐतिहासिक है।
  • उन्होंने कहा कि, पीपीपी मॉडल पर कोई लेने को तैयार नहीं था।
  • सीएम ने कहा कि, कई हवाई यात्राओं में एक्सप्रेस-वे पर चर्चा हुई।
  • उन्होंने अधिकारी नवनीत सहगल की तारीफ करते हुए कहा कि, वो चुनौतियों को स्वीकार करने वाले अधिकारी हैं।
  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, बजट को लेकर वित्त विभाग की कई बार शिकायत भी हुई।
  • अखिलेश यादव ने आगे बताया कि, एक्सप्रेस-वे के आस-पास मंडियां बनेंगी।
  • उन्होंने कहा कि, यूपी सरकार ने देश के सामने उदाहरण पेश किया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, एक्सप्रेस-वे से कई लोगों का भाग्य बदलेगा।
  • साथ ही कार्यक्रम में उन्होंने किसानों की 4 गुना मूल्य देकर जमीन लेने की बात भी कही।
  • उन्होंने कहा कि, किसान जो भी चाहते थे वो दिया।
  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जिक्र करते हुए कहा कि, परिवहन मंत्री भी एक्सप्रेस-वे को देखकर हैरान थे।
  • उन्होंने आगे ये भी कहा कि, एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन भी मैं करूँगा।
  • इसके बाद अखिलेश यादव ने सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया और बधाई दी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें